10 महीने बाद दूल्हा-दुल्हन की कुंडली मिलान करने निकली सास
शादी के 10 महीने बाद दूल्हा-दुल्हन की कुंडली मिलान करने निकली सास और पति के खिलाफ केस दर्ज

 


इंदौर।सियागंज में सुपारी का व्यापार करने वाले ओम प्रकाश कटारिया की बेटी गीता कटारिया (जिया सचदेव) ने सोमवार की शाम पति और ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कराया। गीता के ससुर श्यामलाल सचदेव इंदौर के बड़े दाल चावल कारोबारी हैं। गीता ने बताया कि शादी के 10 महीने बाद उनकी सास उनकी और उनके पति की कुंडलियां मिलवा रही है जबकि है काम शादी से पहले किया जाता है।
        सोमवार की शाम गीता कटारिया अपने पिता ओम प्रकाश कटारिया और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मल्हारगंज थाने पहुंची। थाना प्रभारी संजय मिश्रा को बताया कि के साथ उनकी शादी 10 मार्च 2019 को हुई थी। दोनों 2 महीने साथ रहे। 10 मई को गीता अपने पिता ओम प्रकाश कटारिया के जन्मदिन पर मायके पहुंची। दो-तीन दिन तक लगातार पुनीत को फोन लगाती रही लेकिन वह घर नहीं आया। फोन उठाना भी बंद कर दिया। तब समाज के बड़े पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में दोनों परिवारों के बीच समझौता कराया गया। अक्टूबर में फिर अपने ससुराल पहुंच गई। अक्टूबर में सास ने कह दिया कि पुनीत गीता के साथ नहीं रहेगा। कहा कि मैंने दोनों की कुंडली मिल गई है और पंडितों का कहना है कि दोनों का साथ रहना शुभ नहीं है।