गैस ऑन करते ही भड़की आग; 6 झुलसे
जालंधर में गुरुवार दोपहर एक घर के रसोई गैस सिलेंडर में आग भड़क जाने से 6 लोग झुलस गए। इनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में शामिल एक महिला ने बताया कि एक दिन पहले ही उसके पिता की मौत हो गई थी, जिसके चलते रिश्तेदार शोक जताने आए हुए थे।
घटना जालंधर हाइट्स पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव कादियां वाली की है। सिविल अस्पताल में दाखिल प्रीति ने बताया कि एक दिन पहले ही उसके पिता की मौत हुई थी, जिसके चलते आज दो महिलाएं उनके घर अफसोस करने के लिए आई थी। महिलाओं के लिए चाय बनाने के लिए उसने जैसे ही गैस जलाई, सिलेंडर में अचानक आग भड़क गई। आग इतनी भयानक थी कि उसके में मौजूद सभी लोग इसमें झुलस गए।