मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज शुद्ध के लिये युद्ध संदेश पर आधारित मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कैलेंडर का रेसीडेंसी में विमोचन किया
शुद्ध के लिये युद्ध संदेश पर आधारित कैलेंडर का स्वास्थ्य मंत्री ने किया विमोचन


 


इंदौर।लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज शुद्ध के लिये युद्ध संदेश पर आधारित मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कैलेंडर का रेसीडेंसी में विमोचन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन का आम नागरिकों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मचारी एवं चिकित्सकों के लिए भी सकारात्मक दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक हो या कर्मचारी हो, किसी भी समस्या पर वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने स्वास्थ्य अमले से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग समर्पित भाव से समन्वित रूप से कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ही प्रदेश में मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर में कमी लायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। जनआंदोलन के रूप में पूरे प्रदेश में इसका अभियान चलाया जायेगा। इस कार्य में स्वास्थ्य अमले की एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 
  इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष श्री एस. पी. सिंह ने कहा कि उनका हमेशा यह प्रयास रहेगा कि समस्याओं पर समाधानकारक कार्रवाई सौहार्दपूर्ण वातावरण में हो तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को सहज एवं सुलभ रूप से मिले। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ स्वास्थ्य विभाग के प्रथम श्रेणी से चतुर्थ श्रेणी तक के समस्त शासकीय सेवकों, आशा कार्यकर्ता व जन स्वास्थ्य रक्षक के लिए एकमात्र मान्यता प्राप्त संगठन है। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हमेशा ही स्वास्थ्य अमले के हितों के लिए प्रयासरत रहा है। अंत में प्रदेश महामंत्री श्री सुरेश सिंह सिसोदिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम पाटी