पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह का 31 जनवरी की सुबह 10.15 बजे विशेष विमान द्वारा भोपाल से जबलपुर आगमन होगा

   पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह का 31 जनवरी की सुबह 10.15 बजे विशेष विमान द्वारा भोपाल से जबलपुर आगमन होगा।  श्री सिंह यहां डुमना विमानतल पर कुछ देर रूकने के बाद हेलीकाप्टर द्वारा अमरकंटक रवाना होंगे। वे अमरकंटक में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम के बाद एक फरवरी की रात्रि 8 बजे कार द्वारा वापस जबलपुर आयेंगे और यहां 2 फरवरी को सुबह 10.30 बजे माता गुजरी कॉलेज में वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह दो फरवरी को ही दोपहर एक बजे विमान द्वारा जबलपुर से इंदौर प्रस्थान करेंगे।